This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Showing posts with label Parenting-Pregnancy. Show all posts
Showing posts with label Parenting-Pregnancy. Show all posts

Wednesday, 27 January 2016

जानें कैसे 85 किलो से 55 किलो की हुई भूमी पेडनेकर...!!!

अपनी पहली ही फिल्म "दम लगा के हईशा" से सबका दिल जीत लेने वाली भूमी पेडनेकर किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। भूमी को अपनी पहली ही फिल्म में रोल की माँग के हिसाब से अपना वजन लगभग 20 किलो बढ़ाना पड़ा था, क्योंकि भूमि को चटर-पटर चींजें खाना बहुत पसंद है इसलिए उन्होंनें इस चैलेंज को एकसेप्ट किया और कैलोरी युक्त चीजें खाने लग गयी।
हाल ही में भूमि को इसी फिल्म के लिए बेस्ट न्यूकमर का फिल्मफेयर आवार्ड भी मिला जिसे लेने जब वो स्टेज पे गई तो सब हैरान ही रह गये, क्योंकी अब वो पहले वाली ओवरवेट लड़की नहीं रही बल्कि बाकि हिरोइनों की तरह बिल्कुल स्लिम एंड ट्रिम हो गई हैं।

आईए एक नजर डालते है भूमि के 85 से 55 किलो की होने तक के सफर पे

  • खाना बिल्कुल नहीें छोड़ा- भूमि ने आम लड़कियों की तरह खाने से कोई दुश्मनी नहीं की बल्कि उसमें सिर्फ थोड़े बहुत चेंज किए जैसे अपने खाने को बिल्कुल फैट फ्री बना दिया। अपने मनपसंद की सारी चीजें खाई लेकिन फैट फ्री। 
  • ब्रेकफास्ट में क्या लेती हैं- ब्रेकफास्ट के दौरान भूमि एक गिलास फलों का जूस, अंडे, मिस्सी रोटी, पोहा या उपमा आदि लेती हैं।
  • लंच में क्या लेती हैं- भूमि लंच में सब्जी रोटी , चिकेन चावल या केवल दाल चावल ही लेना पसंद करती है।

  • खाने में क्या चेंज किया- इन्होनें गेहूँ की रोटियों के बजाए मल्टीग्रेन रोटियाँ और चावल की जगह राजगिरा खाना शुरू किया। इसके साथ ही जितनी भी तली-भुनी चीजें थी उसे सिर्फ आॅलिव आयल में फ्राई करके ही लेती हैं। 
  • एलोवेरा जूस लेकर बाॅडी को किया डिटाक्स- भूमि रेगुलर बेसिस पर एलोवेरा का जूस लेती है जो उनकी बाॅडी से दूषित पदार्थों को बाहर कर उनकी बाॅडी को पुरी तरह से डिटाक्स करता है। इसके अलावा वो ग्रीन टी पीना कभी नहीं भूलती। 
  • चीज, बटर और जंक फूड से की तौबा- भूमि ने बाहर का खाना बिल्कुल बंद कर दिया जिससे 4-5 महीनों में ही भूमि ने अपने शरीर की चर्बी को कम कर लिया। 
  • मीठा खाना बिल्कुल बंद किया- शक्कर की जगह पे भूमि खजूर का शीरप,शुद्ध शहद और गुड़ लेती हैं।
  • खूब सारा पानी पीती हैं- वजन कम करने के लिए भूमि दिन भर में खूब सारा पानी पीती हैं। वो एक लीटर पानी में तीन खीरे, कुछ पुदीने की पत्तीयाँ और चार नींबू निचोड़ कर उसे उबाल कर फ्रीज में ठंडा कर पुरे दिन थोड़े-थोड़े अंतराल पे पीती हैं। 

इसके अलावा भूमि रोज सुबह मार्निंग वाॅक, दोपहर में जिम जाना और बैडमिंटन या स्विमिंग करना कभी नहीं भूलती। बाॅडी को डिटाॅक्स करने के लिए वो रोज पालक, सेब, निंबु, अदरक और धनिया मिलाकर जूस पीती हैं, इस जूस से चेहरे पर ग्लो आता है और मोटापा दूर होता है।