Thursday 11 February 2016

मजबूत हड्डियों के लिए करें कुछ खास आसन...

वैसे तो अक्सर ये देखा जाता है की हड्डियों का मजबूत और कमजोर होना उम्र पे डिपेंड करता है। हड्डियों का कमजोर होना मुख्यतौर पे हमारे खराब खानपान, एक्सरसाइज की कमी और धूम्रपान जैसी बुरी आदतों का परिणाम होता है।

हड्डियों की कमजोरी और ऑस्‍टियोपोरोसिस, पौष्टिक आहार और शारीरिक गतिविधियों के साथ रोकी जा सकती है। किसी भी उम्र में हड्डियों को मजबूत बनाएं रखने के लिए योग सबसे अच्‍छा उपाय है। 


एक नजर डालते है हड्डियों को मजबूत बनाने वाले योगासनों पे- 
  • वृक्षासन- इस योग में व्यक्ति को पेड़ की तरह खड़े होना होता है। इस आसन को करने से रीढ़, कमर और पेल्विक हड्डी मजबूत बनी रहती है। गठिया की समस्या से राहत है और कमजोर कंधे भी मजबूत हो जाते है। साथ ही शरीर का संतुलन भी सही बना रहता है।

  • उत्कटासन- इस आसन मे व्यक्ति को कुर्सी की तरह बनना होता है। इसे करने से शरीर की मांसपेशियाँ खिंचती हैं और सहनशक्ति में बढोत्तरी होती है। इसे नियमित तौर पे करने से कंधे और छाती की हड्डियाँ मजबूत होती है। 

  • भुजंगासन- हड्डियों को मजबूत रखने के लिए सूर्यनमस्कार करते समय भुजंगासन किया जाता है। इसे करने से लोअर बैक का भी सपोर्ट अच्छा बन जाता है। इतना ही नहीं इसे करने से कलाईयाँ भी मजबूत होती है और उँगलियाँ भी गठिया मुक्त रहती है। 

  • अधोमुख श्वासन- इस आसन को करने से पैर, कमर, रीढ़ की हड्डियाँ पर जोर पड़ता है और वो मजबूत हो जाती हैं। जिन लोगों को गठिया की शिकायत हो इसे जरूर करें । इसे करनेे से शरीर के उपरी हिस्से में भी मजबूती आती है।

  • सेतु बंधासन- अपनी मांसपेशियों और अंगों को स्ट्रेच करते हुए इस आसन से शरीर की हड्डियों में मजबूती आती है। नई कोशिकाओं का विकास अच्छी तरह से होता है ।


0 comments:

Post a Comment