Friday 15 April 2016

जिम डाइट प्लान के जरिए 7 दिनों में घटाएं 7 किलो तक वजन...

अगर आप भी अपनी बढ़ती वजन से हैं परेशान तो आप भी इस जिम डाइट प्लान के जरिए सिर्फ सात दिनों में पा सकते है एक छरहरी काया। जिम डाइट प्लान बाकी नार्मल डाइट प्लान से काफी अलग और  असरदार होता हैं और तुरंत वजन घटाने में मदद करता है। 

यह मुख्यतौर पे एक वेजिटेरियन डाइट प्लान है जिसमें आपको खूब सारा फल और स्बजियों का सेवन करना पड़ता है।


इस डाइट प्लान के बहुत सारे फायदे है जैसे स्किन पे ग्लो आना, पेट और कमर की चर्बी घटाता है, बाॅडी को डिटाक्स करता है। 


अब जिम डाइट को फाॅलो करने के तरीकों पे एक नजर ़डालते है-

- इस डाइट में आपको केवल फल और सब्जियों का ही सेवन करना है। इसे करते वक्त आपको शराब कुछ दिन पहले और डाइट के कुछ दिन बात तक छोड़ देनी है। दिन में 10 गिलास पानी पीना होगा, जिससे शरीर में एनर्जी बनी रहे।

  • पहला दिन-  पहला दिन थोड़ा कठिन होता है। इस दिन आपको सिर्फ फल खाना होता है, लेकिन ध्यान रखें की फलों में केेले का सेवन ना करें। खासकरके संतरे, तरबूज, अंगुर, लीची और आम का सेवन जरूर करें। आप पहले दिन जितना चाहे उतने फलों का सेवन कर सकते हैं। एेसा करने से एक दिन में आप तीन पाउंड तक वजन कम कर सकते है। 

  • दूसरा दिन- दूसरे दिन आपको केवल सब्जियों का सेवन करना होता है। आप बायल या कच्ची सब्जियों का भी सेवन कर सकते है। इन्हें तब तक खाए जब तक आपका पेट भर ना जाए। आप दिन में एक आलू खा सकते है। सब्जियाँ खाने से आपको ढ़ेर सारा फाइबर और पोषण मिलता है। 

  • तीसरा दिन- तीसरे दिन आपको फल और सब्जियाँ दोनो खाना होता है। आप जितनी मर्जी इन्हें खाए और साथ ही खूब सारा पानी पीना ना भूलें। इस दिन आपको आलू नहीं खाना है क्योंकी कार्बोहाइ़ड्रेट आपको फलों से प्राप्त हो जाएगी। तीसरे दिन आपको बहुत ही हल्कापन महसुस होगा। 

  • चौथा दिन- इस दिन पुरे दिन में आप 6 केले और 4 गिलास दुध पी सकते है। वैसे तो आप सभी ने सुना होगा की केला वजन बढ़ाता है लेकिन ये पोटैशियम और सो़डियम का बहुत ही अच्छा सोर्स होता है। इतने दिनों में आपके शरीर में जो नमक की कमी होती है केला उसे पुरा कर देता है। 

  • पाँचवा दिन-  इस दिन आप अपनी पसंदीदा चीजें खा सकते है। इस दिन आप टमाटर, स्प्राउटस् और पनीर आदि खा सकते हैं। पाँचवे दिन टमाटर का सूप और खूब सारा पानी पीना ना भूलें। 



  • छठां दिन- इस दिन आपको टमाटर के बजाए स्प्राउट्स और पनीर खाने की जरूरत होती है। साथ ही आप कोई भी एक टेस्टी सूप बना के पी सकते हैं। सब्जियाँ खाने से बाॅ़डी को फाइबर और विटामिन सी मिलता है। इसके साथ ही आपके शरीर में बदलाव दिखने शुरू हो जाते हैं।


  •  सातवाँ दिन- इस ़डाइट प्लान के आखिरी दिन आप ताजे फलों के जूस और साथ में एक बाउल ब्राउन राइस और आधी चपाती किसी भी सब्जी के साथ ले सकते हैं। इस दिन आप अपने आप को पहले से कई ज्यादा हल्का और एनर्जी से भरपुर महसुस कर सकते है। 


0 comments:

Post a Comment