Sunday 21 February 2016

क्या हैं चोकरयुक्त आटा खाने के फायदे...!!!

आजकल लोग बाजार से लाया हुआ गेहूं का आटा खाते हैं जिसमें बिल्कुल भी चोकर नहीं होता। इसलिये हमारी सलाह कि आपको चक्की का मोटा आटा खाना चाहिये क्योंकि उसमें चोकर होता है। आटे में चोकर होने की वजह से रोटियां भले ही थेाड़ी बेस्वाद लगे लेकिन वह इतनी पौष्टिक होती है कि आप सोच भी नहीं सकते।

चोकर पेट को साफ रखने में मदद करता है। चोकर युक्त आटा खाने से कब्ज नहीं होती और ना ही पेट भारी रहता है। यदि आप पेट हमेशा साफ रहेगा तो आपको कोई बीमारी नहीं हो सकती।
चोकर, गेहूं के छिलके को कहते हैं। इसमें कैल्शियम, लोह, विटामिन बी आदि तत्व हेाते हैं जो शरीर में रक्त बढ़ाते हैं, हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, हाई कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह और भूख भी बढाते हैं।
चोकर पेट को साफ रखने में मदद करता है। चोकर युक्त आटा खाने से कब्ज नहीं होती और ना ही पेट भारी रहता है। यदि आप पेट हमेशा साफ रहेगा तो आपको कोई बीमारी नहीं हो सकती।
चोकर युक्त आटा ना केवल रोटी बनाने बल्कि केक आदि बनाने में भी प्रयोग किया जा सकता है। इसे अपने आहार में नियमित रूप से शामिल करे और पूरा फायदा उठाएं। बाजार से आटा ना खरीद कर चोकरयुक्त आटा ही पिसवाएं। 
अब आइये जानते हैं चोकरयुक्त आटा खाने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में:-
  • गाॅलस्टोन्स से बचाएं- चोकरयुक्त आटे में घुलनशील फाइबर होने के वजह से ये महिलाओं को गाॅलस्टोन से बचाता है। 
  • काॅलेस्ट्राल को कंट्रोल रखता है- यह पेट के घाव ठीक करता है और इसके साथ ही हार्ट अटैक से बचाता है और काॅलेस्ट्राॅल भी कंट्रोल में रखता हैं। 
  • लीवर में होने वाले रोगों से बचाता हैं- चोकरयुक्त आटा खाने से लीवर की किसी भी तरह की बिमारी नहीं होती और यह बवासीर जैसे रोगों को भी दूर करता हैं। 
  • मोटापा घटाएं- इसकी रोटियाँ खाने से पेट पूरी तरह से भर जाता है और कुछ और खाने की बार-बार जरूरत नहीं पड़ती। एेसे में अगर आप भी वजन कम करना चाहते है तो चोकरयुक्त आटे का सेवन जरूर करें। 
  • कब्ज की शिकायत दूर करें- जिन्हें कब्ज की शिकायत रहती हो उनके लिए ये आटा रामबान का काम करता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कब्ज दूर करने में मदद करता है। 

0 comments:

Post a Comment