Wednesday 2 March 2016

एक डायबिटिक के लिए चुकंदर कैसे फायदेमंद हैं...!!!

चुकंदर एक पोषणदायक फल है जो बहुत तरह के मिनरल और विटामिन से भरपूर होता है। इसे रोज खाने में शामिल करना आपके लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। एक डायबिटिक के लिए इसे सर्वोत्तम माना गया है। डायबिटिज से ग्रसित व्यक्ति को चुकंदर रोज खाना चाहिए। इसे उबाल कर या कच्चा सलाद के रुप में भी खाया जा सकता है।

चूँकि चकुंदर का ग्लाइकेमिक इंडेक्स 64 होता है इसलिए इसमें चीनी बहुत ही कम मात्रा में रहता है जो बल्ड में चीनी धीरे-धीरे घोलता है। यही कारन है की इसे खाने से बल्ड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।  
इसमें कम कैलोरी होने के वजह से यह शरीर में ज्यादा फैट जमा नहीं होने देता हैं। इसलिए यह डायबिटिज टाइप 2 के मरीजों के लिए एक वरदान जैसा हैं,उन्हें नियमित रूप से चकुंदर जरूर खाना चाहिए।

चुकंदर का रस निकालकर जूस के तरह भी लिया जा सकता है। इससे आपका हेल्थ तो आच्छा रहता है ही साथ ही ये बाॅडी से विषैले पदार्थों को बाहर निकाल देता है। इसका नियमित तौर पे सेवन करने से डाइजेशन भी सही रहता है और थकान भी महसुस नहीं होती है।
एक डायबिटिक के लिए फाइबर का पोषण काफी महत्वपूर्ण होता है और चुकंदर इस आवश्यकता को बखूबी पुरा करता है। इसे खाने से हाई बल्ड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और हाइपरटेंसन से भी निजात मिलता है। 


केवल एक डायबिटिक को ही नहीं बल्कि एक अच्छे स्वास्थय के लिए सभी को इसे अपने खाने में जरूर शामिल करना चाहिेए। 

0 comments:

Post a Comment