Monday 28 March 2016

पाएं निजात अर्थराइटिस के दर्द से..

अर्थराइटिस जो गठिया के नाम से जाना जाता है एक दर्दनाक बिमारी है, जो ना केवल बुजुर्गों को बल्कि युवाओं को भी अपने चपेट में ले रही है। 




अर्थराइटिस बेशक एक भयानक रोग है और इसका दर्द भी असहनिय होता है। अक्सर लोग दर्द से निजात पाने के लिए एलोपेथिक दवाओं का इस्तेमाल करते हैं जो दर्द से राहत तो दिलाता है लेकिन जैसे ही दवा का असर खत्म होता दर्द फिर से शुरू हो जाता है। अर्थराइटिस के दर्द से नैचुरली भी निजात पाया जा सकता है। अगर आप अर्थराइटिस के शिकार हैं तो आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है की आपका बढ़ता हुआ वजन आपके जोड़ों पे जोर डालता है , जो आपके दर्द दो गुणा कर सकता है। 
एक अर्थराइटिस के पेशेंट को कभी भी टमाटर, बैंगन, आलू और मिर्च आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इन चीजों को खाने से जोड़ों का दर्द और भी बढ़ सकता है। एेसे वेजिटेबल आॅयल का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें जिसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा होती हों। इसके साथ ही गठिया के दर्द से राहत पाने के लिए दिन भर में कम से कम 500 मिलीग्राम विटामिन सी का खुराक जरूर लें। 


एक अर्थराइटिस के पेशेंट को नियमित रुप से पाइनएप्पल का जूस जरूर लेना चाहिए, क्योंकी इसमें बीटा कैरोटिन और काॅपर होते हैं जो इंफ्लेमेटरी तत्वों से भरपूर होता हैं। इसके अलावा इपसोम साल्ट से नहाना ना भूलें क्योंकी इसमें मैग्निशियम सल्फेट होता है जो शरीर के दर्द से राहत दिलाता है। इससे मिलने वाली गर्माहट बाॅडी में बल्ड सर्कुलेशन बढ़ा कर सूजन को कम करके मशल्स को आराम पहुँचाती है। 

इसके साथ ही स्ट्रेंथ ट्रेंनिंग भी करते रहना चाहिए। अर्थराइटिस के दर्द में ये भी काफी हद तक राहत दिलाता है। 










0 comments:

Post a Comment