Friday 22 January 2016

आखिर कैसे 59 की उम्र में भी अनिल कपूर दिखते है इतने फिट और फाइन...!!

फिटनेस की बात आते ही सबसे पहले जहन में जो नाम आता है वो हैं अनिल कपूर। 59 की उम्र में भी उनकी त्वचा का ग्लो बरकरार है, उन्हें देखकर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है की वोे सोनम कपूर के पिता हैंं। 
ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा की अनिल एंटी एजिंग के गुरू हैं। उन्हें देखकर उनके उम्र का अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल है। 

आज मैं रूबरू कराती हुँ आपको अनिल कपूर के कुछ फिटनेस सीक्रेट्स से जिन्हें अपनाकर आप भी हो सकते हैं अनिल की तरह फिट और फाइन.....

  • दिन की शुरुआत - यंग और फिट दिखने वाले अनिल कपूर के दिन की शुरूआत होती है एक कप चाय से। इसके बाद वो प्रोटिनयुक्त नाश्ता लेते है,जिसमें अंडा, ओट्स और फल शामिल होते हैं। 
  • एक्सरसाइज- अनिल अपने डेली रूटिन में एक्सरसाइज को टाॅप प्राइयोरिटी पे रखते है और इसे हम उनकी जवाँ त्वचा का सबसे अहम भाग मान सकते हैं। वो हफ्ते में 6 दिन जिम जाते है और रोज कम से कम दो घंटे का समय वहाँ बिताते हैं, जिनमे 10 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज, 20 मिनट फ्री वेट, एक हाॅट योगा रुटिन, बाॅडी के हर पार्ट के लिए रोज अलग-अलग एक्सरसाइज शामिल है। इसके अलावा रोज एक्सरसाइज के बाद प्रोटिन शेक कभी नहीं भूलते। 
  • संतुलित जीवनशैली-  अनिल इस बात से भली भाँती अवगत हैं की सिर्फ एक्सरसाइज मात्र करने से ही उम्र थम नहीं जाती बल्कि इसके लिए एक संतुलित जीवनशैली का होना भी आवश्यक है। वो धूम्रपान नहीं करते और ड्रिंक भी ना के बराबर ही लेते हैं। साथ ही साथ अनिल खुलकर जिंदगी जीने में यकीन रखते है और तनाव बिल्कुल भी नहीं लेते। 

  • प्राॅपर लंच-  अनिल बाहर के खाने से ज्यादा घर के बने देशी खाने को ज्यादा तवज्जों देते हैं यही कारण है की वो लंच में घर की बनी दाल- रोटी, एक कटोरी कटे फल, और सलाद लेना पसंद करते हैं। 
  • रात का डिनर- रात के खाने में अनिल ग्रिल्ड फिश या चिकेन खाना पसंद करते हैं उनका मानना है की इससे स्किन पर ग्लो आती है। इसके साथ ही साथ वो मिक्स वेजेटेबल्स भी लेते है और दिन-भर में खूब सारा पानी पीना कभी नहीं भूलते। उनके एवरग्रीन लुक का एक राज ये भी है। 
  • शाम के दौरान- अनिल को 8 वर्ष की उम्र से ही साईकिल चलाना बेहद पसंद है और अपनी इसी पसंद को वो शाम के दौरान एक्सरसाइज के तौर पे इस्तेमाल करते हैं। दिन के समय टाइम मिलने पे वो मेडिटेशन भी करते हैं। 

अनिल कपूर अपने दिन को पूरी तरह से सफल बनाते हैं , जिम जाने से लेकर डाइट फालो करने तक। अगर आप भी अनिल की तरह फिट और फाइन दिखना चाहते है तो एक संतुलित लाइफस्टाइल जरुर फाॅलो करें और इसके साथ ही हमेशा पाॅजिटिव सोच रखें, धुम्रपान ना करें, दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और एक्सरसाइज नियमित तौर पे करें। 

0 comments:

Post a Comment